CM सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले RJD सांसद अभय कुशवाहा- ‘राजद में हूं, राजद में ही रहूंगा’

बिहार की राजनीति में इन दिनों औरंगाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद अभय कुशवाहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ वायरल तस्वीर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। तस्वीर सामने आने के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इन तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए सांसद अभय कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर अपनी स्थिति साफ कर दी है।

अभय कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनकी मुलाकात पूरी तरह शिष्टाचार और अपने संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर थी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए चुना है और अगर विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री, किसी मंत्री या देश के प्रधानमंत्री से भी मिलना पड़े तो वे एक बार नहीं, बल्कि हजार बार मिलने जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। अभय कुशवाहा ने दावा किया कि उन्होंने औरंगाबाद की समस्याओं को लेकर कई बार नीतीश कुमार से मिलने का समय मांगा, लेकिन उन्हें कभी समय नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि उन्हें मुलाकात का अवसर नहीं दिया गया।

Ad.
Ad.

भाजपा में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए अभय कुशवाहा ने कहा कि वह राजद में हैं और राजद में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात का राजनीतिक अर्थ निकालना पूरी तरह गलत है। वे लालू प्रसाद यादव की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े हैं और पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

राजद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव चाहते तो भाजपा के साथ समझौता कर सकते थे, लेकिन उन्होंने सिद्धांतों के साथ खड़े रहने का रास्ता चुना। अभय कुशवाहा ने कहा कि वे भी उसी विचारधारा के सिपाही हैं और भाजपा में जाने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल