सारण की बेटी सबिता महतो ने रचा इतिहास, 6 दिन में 265 किमी दौड़कर फतह किया 19,400 फीट ऊंचा मिग ला पास

बिहार के सारण जिले की अंतरराष्ट्रीय एंड्योरेंस एथलीट सबिता महतो ने दुनिया के सबसे कठिन साहसिक अभियानों में से एक को पूरा कर भारत का गौरव बढ़ाया है। सबिता ने लद्दाख के लेह से विश्व के सबसे ऊंचे मोटरेबल दर्रों में शामिल मिग ला पास (करीब 19,400 फीट) तक 265 किलोमीटर की अल्ट्रा रन महज 6 दिनों में पूरी कर नया इतिहास रच दिया।

यह अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पूरा हुआ, जहां शून्य से नीचे तापमान, ऑक्सीजन की भारी कमी, तेज बर्फीली हवाएं और लगातार बदलता मौसम हर कदम पर कठिन परीक्षा ले रहे थे। बावजूद इसके सबिता ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से इस असंभव दिखने वाले मिशन को सफल बना दिया।

सारण के पानापुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र की रहने वाली सबिता महतो ने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपने जुनून को कभी नहीं छोड़ा। इससे पहले भी वह नई दिल्ली से उम्लिंग ला तक 1,200 किलोमीटर की सोलो साइक्लिंग, मनाली से उम्लिंग ला तक 570 किलोमीटर की अल्ट्रा रन और माउंट एवरेस्ट अभियान जैसी कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।

Ad.
Ad.

अपनी सफलता पर सबिता ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं और खासकर बेटियों को यह संदेश देना है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, सहयोगी संस्थाओं, भारतीय सेना, बीआरओ, लद्दाख प्रशासन और स्थानीय पुलिस को दिया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल