वैशाली में जमीनी विवाद के बाद बवाल, थाना परिसर के वायरल वीडियो से पुलिस पर उठे सवाल

वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट के बाद पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें थाना परिसर का दृश्य और थाना प्रभारी का कथित व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, जुड़ावनपुर बरारी पंचायत के वार्ड-1 में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर अमक राय और विपिन राय के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें लाठी लगने से विपिन राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वायरल पहले वीडियो में परिजन घायल को खटिया पर लादकर थाने पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में थाना परिसर की टेबल-कुर्सियां खाली नजर आती हैं और मौके पर कोई पुलिस अधिकारी दिखाई नहीं देता।

Ad.
Ad.

दूसरे वीडियो में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा हाफ पैंट और टी-शर्ट में बाहर आते दिखाई देते हैं। वीडियो में उन पर परिजनों से कथित अभद्र भाषा में बात करने और वीडियो बनाने पर नाराजगी जताने का आरोप लगाया जा रहा है।

पीड़ित परिवार ने थाना अध्यक्ष पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं थाना अध्यक्ष ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच पुराना भूमि विवाद है, एक पक्ष से लिखित शिकायत मिली है और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल