राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख Lalu Prasad Yadav अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi के साथ पटना से दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, 27 मई को आयोजित होने वाले नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav के बेटे के पहले जन्मदिन समारोह की तैयारियों को लेकर वे दिल्ली पहुंचे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi, समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे विपक्षी एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हरे गमछे को लेकर दिए गए बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि सरकार के नेताओं के मन में विपक्ष के प्रति नफरत भरी हुई है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसे बयान सरकार और मुख्यमंत्री की सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है, जबकि राज्य का खजाना खाली हो चुका है। उन्होंने महिलाओं को दूसरी किस्त मिलने में देरी और बिजली दरों में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार सरकार असली मुद्दों पर काम करने के बजाय बयानबाजी में व्यस्त है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अब सरकार की कार्यशैली को समझ चुकी है और लोगों की उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं।
@MUSKAN KUMARI






