राहुल गांधी को पेपर लीक की पूरी जानकारी है क्या? BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का तीखा हमला

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों, आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों और पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष को निशाने पर लिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान सुनकर ऐसा लगता है मानो उन्हें पेपर लीक की पूरी प्रक्रिया और उसमें अपनाए जाने वाले हथकंडों की गहरी जानकारी हो।

संजय सरावगी ने राहुल गांधी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अक्सर विदेश में रहते हैं और कुछ दिनों के लिए भारत आकर केवल राजनीतिक बयानबाजी करके वापस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के मुख्य विपक्षी दल के नेता होने के नाते राहुल गांधी को जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए। केवल सुर्खियां बटोरने के लिए दिए गए बयान युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते। पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय ठोस सुझाव देने चाहिए।

Ad.
Ad.

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए संजय सरावगी ने विक्रम-1 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कम लागत में अत्याधुनिक तकनीक विकसित कर भारत पूरी दुनिया में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाली बड़ी उपलब्धि है।

आगामी सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर भी उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाले करोड़ों कांवड़ियों की सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

संजय सरावगी ने कहा कि केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार विकास, आस्था और राष्ट्रीय प्रगति के एजेंडे पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह नकारात्मक राजनीति छोड़कर देश के विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग करे।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल