मोतिहारी सेंट्रल जेल में तड़के छापेमारी, डीएम-एसपी की मौजूदगी में सघन तलाशी

अपराध पर नकेल कसने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में, अब तक कुछ आपत्तिजनक बरामद नहीं

मोतिहारी, 

बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह सेंट्रल जेल में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से की जा रही है।

डीएम-एसपी के नेतृत्व में कार्रवाई

छापेमारी अभियान जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान जेल के सभी वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गई। अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते नजर आए।

सुरक्षा को लेकर सख्ती

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जेल के अंदर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या प्रतिबंधित सामान की जांच के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। सुबह से जारी तलाशी के दौरान अब तक कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर जांच जारी है।

अपराध नियंत्रण पर फोकस

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में अपराध पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में जेलों में भी लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल