मुजफ्फरपुर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 7, आईसीयू में भर्ती मरीज ने भी तोड़ा दम

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद एक और दुखद खबर सामने आई है। अस्पताल में आग लगने के बाद दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

मृतक की पहचान अंजनी कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय वह प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती थे और गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा था। आग लगने के बाद उन्हें तत्काल दूसरे निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अग्निकांड में घायल और धुएं से प्रभावित 16 अन्य मरीजों का इलाज मुजफ्फरपुर के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में जारी है। चिकित्सकों की विशेष टीम इन मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है, जबकि कुछ मरीजों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

Ad.
Ad.

 

इस घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय जांच समिति पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी और आपातकालीन निकास व्यवस्था में गंभीर खामियों की बात सामने आ रही है। इसके आधार पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

वहीं, अंजनी कुमार सिंह की मौत की खबर से परिजनों में शोक की लहर है। पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल