Patna के मसौढ़ी इलाके में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस के मुताबिक घायल अपराधी की पहचान अजय पासवान के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी अजय यादव भी पुलिस हिरासत में है। दोनों पर लूट, छिनतई और कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, दोनों अपराधी पिछले दो दिनों से मसौढ़ी इलाके में सोना कारोबारियों की रेकी कर रहे थे। पुलिस को शक है कि वे किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। जांच में इनका नाम हाल ही में गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई कैश वैन लूटकांड से भी जुड़ रहा है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी की गई। इस दौरान अपराधियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अजय पासवान के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया गया।
इससे पहले Khagaria में भी पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश बुद्दीन मियां घायल हुआ था। उसके पैर में गोली लगी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Samrat Choudhary पहले ही अपराधियों को सख्त चेतावनी दे चुके हैं कि या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। ऐसे में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई को सरकार के सख्त रुख से जोड़कर देखा जा रहा है।
@MUSKAN KUMARI





