मंत्री के सामने रिश्वत मांगने का आरोप, फोन पर बोला—’50 हजार दीजिए, तभी मिलेगा अनुदान’

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन के सामने शनिवार को कथित रिश्वतखोरी का एक मामला सामने आया। सीतामढ़ी जिले के एक फरियादी ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम से जुड़े मामले में मिलने वाली अनुदान राशि जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने फरियादी से कथित कर्मचारी को तुरंत फोन लगाने को कहा।

फरियादी ने मंत्री की मौजूदगी में जिला कल्याण कार्यालय के कथित डाटा ऑपरेटर चंदन कुमार को स्पीकर पर फोन किया। शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान दूसरी ओर से कथित तौर पर कहा गया कि “50 हजार रुपये दोगे, तभी अनुदान की राशि खाते में जाएगी।” पूरी बातचीत मंत्री और मौजूद अधिकारियों के सामने हुई तथा उसका ऑडियो-वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया।

बातचीत के बाद मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने सीतामढ़ी के जिला कल्याण पदाधिकारी से फोन पर बात कर मामले पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कथित रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया और एक घंटे के भीतर निलंबन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

Ad.
Ad.

फिलहाल मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल