भोजपुर में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जमीरा गांव निवासी 28 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, प्रिंस कुमार बुधवार शाम किसी काम से बाजार गए थे। इसी दौरान चांदी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक ऑटो चालक ने मानवता दिखाते हुए उन्हें घर पहुंचाया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।

Ad.
Ad.

गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें दोबारा आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रिंस कुमार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी किरण देवी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल