पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव रविवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वे उनके साथ खड़े रहेंगे।
मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने मृतक की मां आशा देवी, पिता काशीनाथ तिवारी और अन्य परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद के लिए ₹1.50 लाख की नकद सहायता दी। इसके अलावा, एनकाउंटर के बाद प्रभावित और विस्थापित परिवारों के लिए भोजन, बांस और तिरपाल की व्यवस्था हेतु ₹40 हजार की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की।

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उनके रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सांसद पप्पू यादव का यह लगातार दूसरा दौरा माना जा रहा है। राजनीतिक जानकार इसे पीड़ित परिवार के समर्थन और न्याय की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
@MUSKAN KUMARI






