भरत तिवारी एनकाउंटर पर रिपोर्ट का इंतजार करें, न्यायिक जांच जारी है: उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा कि इसकी न्यायिक जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने से पहले किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपना दायित्व निभा रही है और जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

 

परिजनों द्वारा कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दिए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायिक जांच टीम अपना काम शुरू कर चुकी है और सरकार निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर रही है।

 

पंजाब चुनाव पर जेडीयू का रुख

 

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के चुनाव लड़ने के सवाल पर विजेंद्र यादव ने कहा कि यह फैसला वहां के प्रदेश नेतृत्व का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और विचारों को पूरे देश में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad.
Ad.

 

स्वास्थ्य मंत्री के एक्शन का बचाव

स्वास्थ्य मंत्री के हालिया एक्शन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री होने के नाते कार्रवाई करना उनका अधिकार और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के प्रिंसिपल पर गरीब मरीजों की समस्याओं को लेकर कार्रवाई की गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी के खिलाफ अनुचित कदम उठाया जाएगा।

 

तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार

राजद नेता तेजस्वी यादव के “सरकारी खजाना खाली” वाले बयान पर विजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य के खजाने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, “यह आरजेडी का शासन नहीं है कि खजाना लूट लिया जाए। पहले तेजस्वी कहते थे कि उन्हें वेतन नहीं मिला, फिर खुद ही कहा कि वेतन मिल गया।”

राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर बोले

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह सरकारी प्रक्रिया का हिस्सा है। सरकार नियमानुसार कार्रवाई करेगी और आगे की प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल