बेनीपट्टी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, तीन महिलाओं की मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसा बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीपट्टी-रहिका मुख्य मार्ग स्थित एसएच-52 पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 5:30 बजे हुआ। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नवटोली गांव की छह महिलाएं रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। लौटते समय जगदंबा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रही महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।

Ad.
Ad.

मृतकों की पहचान रीता देवी, किरण देवी और फूलदाई देवी के रूप में हुई है। तीनों नवटोली (धकजरी) गांव की रहने वाली थीं। एक साथ तीन महिलाओं की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एसएच-52 को जाम कर दिया। सड़क पर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है, जबकि एक शव परिजन अपने साथ ले गए। फरार स्कॉर्पियो और चालक की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की मांग की है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल