बिहार में रेलवे विकास का नया दौर, अगले 8 वर्षों में मिलेंगी 200 नई ट्रेनें; बुलेट ट्रेन से पटना-दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 4 घंटे 45 मिनट

पटना। बिहार में रेलवे विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले पांच से आठ वर्षों में राज्य को करीब 200 नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी। इसके साथ ही दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत बुलेट ट्रेन परियोजना बिहार के विकास को नई गति देगी। परियोजना पूरी होने के बाद पटना से दिल्ली की दूरी महज 4 घंटे 45 मिनट में तय की जा सकेगी।

रेल मंत्री ने छपरा-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस और मऊ-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, दोहरीघाट-औड़िहार ट्रेन सेवा का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया गया। उन्होंने बताया कि पहले बिहार के लिए रेलवे का वार्षिक बजट करीब एक हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर दस हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Ad.
Ad.

 

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में बिहार से 11 अमृत भारत ट्रेनें और 14 वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित हो रही हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है और 38 में से 36 जिले रेलवे नेटवर्क से जुड़ चुके हैं।

रेलवे के इस महाअभियान को बिहार में निवेश, उद्योग, व्यापार और रोजगार के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। यदि सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो आने वाले वर्षों में बिहार देश के सबसे बेहतर रेल संपर्क वाले राज्यों में शामिल हो सकता है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल