बिहार की प्रेरक कहानी पर बनेगी शॉर्ट फिल्म ‘गाँव से AI तक’, नवादा में हुआ शुभ मुहूर्त

नवादा। बिहार की ओरैना पंचायत की प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित शॉर्ट फिल्म “गाँव से AI तक” का शुभ मुहूर्त शनिवार को नवादा के द सेलिब्रेशन होटल में संपन्न हुआ। यह फिल्म बिहार की पहली ऐसी पंचायत की कहानी को पर्दे पर उतारेगी, जिसने अपने बच्चों को बिहार AI समिट 2026 में भाग लेने के लिए भेजकर एक नया इतिहास रचा था।

कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमार और पूर्व मुख्य पार्षद संजय साव ने किया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फिल्म ग्रामीण क्षेत्र के उन प्रतिभाशाली बच्चों की वास्तविक और प्रेरक यात्रा को दर्शाएगी, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद AI समिट में भाग लेकर तकनीक और नवाचार की दुनिया से परिचय प्राप्त किया। फिल्म में यह भी दिखाया जाएगा कि बच्चों और उनके अभिभावकों को कैसे जागरूक किया गया तथा उन्हें इस महत्वपूर्ण मंच तक पहुंचाने के लिए संसाधनों और सहयोग की व्यवस्था कैसे की गई।

Ad.
Ad.

 

फिल्म का निर्देशन सागर इंडिया कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता संजय साव हैं। इसका निर्माण पारू एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है और बिहार छात्र संसद सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ी हुई है। कास्टिंग की जिम्मेदारी काशिका कास्टिंग को सौंपी गई है। फिल्म में अनुराधा पंडित, राज लक्ष्मी, आदित्य आर्यन और प्रशांत मानव प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रशांत मानव ग्रामीण बच्चों को तकनीकी शिक्षा और अवसरों से जोड़ने वाले एक प्रेरक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाएंगे।

शुभ मुहूर्त समारोह में मगहिया गुरु के नाम से प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ मुदगल हीरा सहित फिल्म की पूरी टीम और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। फिल्म निर्माताओं के अनुसार, “गाँव से AI तक” केवल एक शॉर्ट फिल्म नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के सपनों, शिक्षा, तकनीकी नवाचार और बदलते भारत की कहानी है। यह फिल्म समाज को यह संदेश देगी कि अवसर मिलने पर गांव के बच्चे भी विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल