बसंतपुर में भीषण आगलगी, तीन घर जलकर राख

आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत, बाइक भी जलकर खाक

जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत कोचगामा पंचायत में भीषण आगलगी की घटना से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल कायम हो गया।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और रिहायशी घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस अग्निकांड में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और नकदी समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से दो गायों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना के दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की कोशिशों से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोका जा सका, लेकिन तब तक पीड़ित परिवारों का सब कुछ बर्बाद हो चुका था।

 

Ad.
Ad.

 

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोग शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं इस हादसे के बाद प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम जैसा माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बेघर हुए परिवारों को जल्द मुआवजा, तिरपाल और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके। फिलहाल प्रशासन मामले की आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल