फ्रांस में चुनाव वित्त पोषण मामले में दोषी पाए गए सरकोजी

286

पेरिस, 30 सितंबर (एपी) फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 में पुन: चुनाव लड़ने के असफल प्रयास के लिए गैरकानूनी वित्त पोषण का बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया।

सरकोजी फैसला सुनाए जाने के समय पेरिस की अदालत में उपस्थित नहीं थे।

उन पर पुन: चुनाव लड़ने के लिए खर्च की जानी वाली अधिकतम वैध धनराशि 2.75 करोड़ डॉलर से लगभग दोगुना धन खर्च करने आरोप है। वह समाजवादी नेता फ्रांस्वा ओलांद से हार गए थे।

सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे और वह कुछ भी गलत करने से दृढ़ता से इनकार करते रहे हैं। ऐसी संभावना है कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here