पश्चिम बंगाल के Falta Assembly Constituency में हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज सुबह आठ बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में Bharatiya Janata Party ने बड़ी बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी Debanshu Panda 14,093 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार देवांशु पांडा को 25,438 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि All India Trinamool Congress उम्मीदवार Jahangir Khan को केवल 1,405 वोट मिले हैं।
पहले राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार ने नौ हजार से अधिक वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं Communist Party of India (Marxist) उम्मीदवार Shambhunath Kurmi 448 वोट के साथ दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी Abdul Razzaq Molla 225 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। शाम पांच बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान से थोड़ा कम रहा।
दरअसल, 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में इत्र जैसी वस्तुएं डालने और एडहेसिव टेप लगाने के आरोप लगे थे। विवाद बढ़ने के बाद Election Commission of India ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया था। पुनर्मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और 285 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनात की गई थीं।
राजनीतिक रूप से भी यह सीट बेहद अहम मानी जा रही है। अगर भाजपा यह सीट जीतने में सफल रहती है तो पश्चिम बंगाल विधानसभा में उसकी सीटों की संख्या 207 हो जाएगी। भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने 2026 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी, जिसके कारण पार्टी की प्रभावी संख्या घट गई थी।
@MUSKAN KUMARI





