देश में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है। मार्च 2026 से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि हाल ही में दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।
मार्च 2026 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद तेल कंपनियों ने दाम स्थिर रखे हैं। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट 1 मई 2026 को बढ़ाए गए थे।
प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम
•Delhi : घरेलू सिलेंडर 913 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3071.5 रुपये
•Mumbai : घरेलू सिलेंडर 912.5 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3194 रुपये
•Kolkata : घरेलू सिलेंडर 939 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3202.5 रुपये
•Chennai : घरेलू सिलेंडर 928.5 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये
•Bengaluru : घरेलू सिलेंडर 915.5 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3152 रुपये

•Agartala : घरेलू सिलेंडर 1073.5 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3415.5 रुपये
•Ahmedabad : घरेलू सिलेंडर 920 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3091 रुपये
•Bhopal : घरेलू सिलेंडर 918.5 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3077 रुपये
•Lucknow : घरेलू सिलेंडर 950.5 रुपये, कमर्शियल सिलेंडर 3194 रुपये
कच्चे तेल की कीमतों का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर चिंता के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। इसके बावजूद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं, जिससे करोड़ों उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
सरकार की Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के तहत गरीब परिवारों को हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। योजना के लाभार्थियों को साल में 9 रीफिल तक इसका फायदा मिलता है।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव है। फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यही है कि गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
@MUSKAN KUMARI






