पूर्वी चंपारण में भीषण सड़क हादसा: पिकअप-टेंपू की सीधी टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया मुख्य पथ पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। नयका टोला के समीप तेज रफ्तार पिकअप और टेंपू के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपू के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, टेंपू सवारियों को लेकर छपवा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान बेतिया की तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप वैन ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

Ad.
Ad.

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय रुबिना खातून, 22 वर्षीय आयसा खातून, 7 वर्षीय मासूम जयद खान और भैरों साह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

 

दुर्घटना में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत प्रवीण और मनत प्रवीण को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है।

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और टेंपू दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल