पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का महापराक्रम: सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश):

उत्तर प्रदेश के में की एयरस्ट्रिप बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गई, जब ने यहां बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास किया। अत्याधुनिक फाइटर जेट्स और परिवहन विमानों ने अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन किया।

करीब 3.2 किलोमीटर लंबी इस आपातकालीन एयरस्ट्रिप पर सुखोई-30 MKI, मिराज-2000, जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट्स ने लैंडिंग और टेकऑफ कर अपनी ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके अलावा C-295 और AN-32 जैसे मालवाहक विमान भी अभ्यास में शामिल रहे।

यह युद्धाभ्यास वायुसेना की उस तैयारी को परखने के लिए किया जा रहा है, जिसमें आपातकालीन हालात में हाईवे को रनवे के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। इस दौरान फाइटर जेट्स की गर्जना से पूरा इलाका गूंज उठा और लोगों को हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से को बंद कर दिया है। युद्धाभ्यास का शेड्यूल सख्त रखा गया है—दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विमानों के करतब दिखाए जा रहे हैं, जबकि इसके बाद रात 9 बजे तक विशेष ऑपरेशनल ड्रिल जारी रहेगी।

इस अभ्यास के जरिए भारतीय वायुसेना अपनी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और किसी भी परिस्थिति में ऑपरेशन संचालित करने की तैयारी को मजबूत कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल