पीएम मोदी के रोड शो और मंत्रिमंडल विस्तार से पटना हाई अलर्ट पर, कई रास्ते बंद

बिहार की राजधानी पटना आज राजनीतिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिपरिषद विस्तार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा रोड शो को लेकर शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में नो-एंट्री लागू कर दी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

7 मई को आयोजित होने वाले इस बड़े राजनीतिक आयोजन को देखते हुए पटना की कई मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शेखपुरा मोड़ से एयरपोर्ट जाने वाले सभी मार्गों पर आम वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। हवाई अड्डा गोलंबर से पूर्वी पटेल गोलंबर तक और राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर की ओर जाने वाली सड़कें पूरी तरह बंद कर दी गई हैं।

सबसे अधिक सुरक्षा व्यवस्था हार्डिंग रोड, सिंचाई भवन और आर ब्लॉक इलाके में देखने को मिल रही है। पटेल गोलंबर से आयकर गोलंबर तक पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। वहीं चितकोहरा गोलंबर से उत्तर दिशा की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Ad.
Ad.

 

सबसे अधिक सुरक्षा व्यवस्था हार्डिंग रोड, सिंचाई भवन और आर ब्लॉक इलाके में देखने को मिल रही है। पटेल गोलंबर से आयकर गोलंबर तक पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। वहीं चितकोहरा गोलंबर से उत्तर दिशा की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा आयकर गोलंबर, डाक बंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, बाकरगंज और कारगिल चौक जैसे व्यस्त इलाकों में भी सख्त ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं। न्यू डाक बंगला रोड से एसपी वर्मा रोड की ओर जाने वाला मार्ग भी बंद रहेगा।

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रैफिक विभाग ने जगदेव पथ और राजाबाजार मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वहीं पटना जंक्शन जाने वाले लोगों से करबिगहिया मार्ग से स्टेशन पहुंचने की अपील की गई है, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जाम की समस्या से बचा जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर गांधी मैदान को पूरी तरह सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वीवीआईपी मेहमानों के लिए गेट नंबर 1 निर्धारित किया गया है, जबकि मंत्रियों और विशेष पासधारकों के लिए गेट नंबर 4 और 12 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। आम लोगों को गेट नंबर 7, 8, 9 और 10 से प्रवेश मिलेगा।

भीड़ और ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए मरीन ड्राइव, दीघा और कंगन घाट तक विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर को भी अस्थायी पार्किंग ज़ोन में बदला गया है। राजधानी की हर सड़क आज सत्ता और सुरक्षा के इस बड़े आयोजन की गवाह बनने जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल