पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक सुधार पर फोकस, सम्राट चौधरी ने दिए सड़क चौड़ीकरण और वैकल्पिक मार्ग के निर्देश

पटना में मेट्रो निर्माण कार्य के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पथ निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में नेहरू पथ (बेली रोड) पर ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क चौड़ीकरण और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि नेहरू पथ पर 11 ऐसे स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं, जहां यातायात सुधार की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन सभी स्थानों का स्थल निरीक्षण कर वास्तविक जरूरत के अनुसार सड़क चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार, बॉटलनेक हटाने और अन्य आवश्यक कार्य जल्द पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को कम से कम असुविधा हो। जिन स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है, वहां पहले से वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएं और उन्हें भी बेहतर बनाया जाए।

Ad.
Ad.

बैठक में सड़क किनारे की गतिविधियों को व्यवस्थित करने और नेहरू पथ पर उपयुक्त वेंडिंग जोन चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग, पटना मेट्रो, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से ट्रैफिक मैनेजमेंट की कार्ययोजना लागू करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि राजधानी में विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल