पटना में चेन स्नैचरों की थाने में होगी सार्वजनिक परेड, अपराधियों पर शिकंजा कसने की नई रणनीति

पटना।

राजधानी पटना में बढ़ती चेन स्नैचिंग और झपटमारी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नई रणनीति अपनाई है। पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा के निर्देश पर सभी सिटी एसपी को आदेश दिया गया है कि गिरफ्तार किए गए चेन स्नैचरों और झपटमारों की संबंधित थानों में सार्वजनिक परेड कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि इससे अपराधियों में कानून का डर बढ़ेगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाइक सवार बदमाश लगातार महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर चेन और मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे मामलों में केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराधियों की सार्वजनिक पहचान कर उन्हें कड़ा संदेश देने की भी तैयारी की गई है।

Ad.
Ad.

 

इसके साथ ही पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, आदतन अपराधियों की पहचान, संदिग्धों की निगरानी और गिरोहों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मॉर्निंग-इवनिंग वॉक रूट, धार्मिक स्थलों और महिलाओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी निगरानी का भी व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं, बल्कि राजधानी में चेन स्नैचिंग और झपटमारी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाकर लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल