पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शाहपुर में अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

पटना: पटना पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो पिस्टल मैगजीन और 32 खोखे बरामद किए गए हैं।

यह विशेष अभियान 1 और 2 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि में चलाया गया। सिटी एसपी पश्चिमी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर कृषिफॉर्म, मुबारकपुर निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और कथित तौर पर हथियारों के बल पर इलाके में दहशत फैलाता है।

Ad.
Ad.

सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, दानापुर-01 के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष की देखरेख में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने चिन्हित मकान पर छापेमारी कर तलाशी ली।

Ad.
Ad.

पुलिस ने मौके से संतोष पोद्दार, पिता स्वर्गीय वासुदेव पोद्दार, को गिरफ्तार किया। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ शाहपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापेमारी दल में शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, उसरी ओपी प्रभारी आलोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल