नोएडा में 5 अगस्त को विशेष दिव्यांगजन रोजगार मेला, 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर

नोएडा: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ के निर्देशानुसार 3 से 10 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे विशेष दिव्यांगजन रोजगार अभियान के तहत 5 अगस्त (बुधवार) को राजकीय आईटीआई, सेक्टर-31, नोएडा में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें जनपद की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य दिव्यांग अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

इस रोजगार मेले का उद्देश्य 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगजनों को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण एवं वित्तीय सहायता, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

Ad.
Ad.

प्रशासन ने जनपद के पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल