नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी, कब्र खोदकर निकाला गया शव; दुष्कर्म और हत्या का आरोप

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पताही पंचायत के भोरहा टोला घुसुकपुर में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने अदालत के आदेश और परिजनों की शिकायत पर कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

मृतका की मां आसमीन खातून ने पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी साबिया प्रवीण उर्फ रेशमा खातून के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना के बाद बिना परिवार की सहमति के शव को जल्दबाजी में कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस पूरी कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे बड़ी आपराधिक साजिश बता रहे हैं।

Ad.
Ad.

 

थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि मामले में कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में मो. भांगर शेख, मो. रियाज, गुलाब दर्जी, अली दर्जी, फिरोज दर्जी और मायरा खातून समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद गांव के कुछ लोगों ने उन्हें धमकाकर चुप रहने का दबाव बनाया। वहीं जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी मो. रियाज मृतका पर निकाह का दबाव बना रहा था और स्कूल आने-जाने के दौरान उसे परेशान करता था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच दुष्कर्म, हत्या और आपराधिक साजिश के एंगल से कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं। यह घटना एक बार फिर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल