नशे में धुत TT ने महिला यात्री से की अभद्रता, रेलवे ने किया सस्पेंड, वीडियो आया सामने

रेल विभाग ने बेंगलुरू के केआर पूरन रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर शराब के नशे में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक टीटी को निलंबित कर दिया है। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है जिसमें टीटी अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है।

टीटी को सस्पेंड करने के बाद रेलवे द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यात्री ने पोस्ट किया वीडियो

कृष्णा बेहरा नाम के शख्स ने इसे लेकर रेल मंत्री को ट्वीट करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। कृष्णा ने लिखा- केजेएम स्टेशन पर नशे में धुत टीटी ने लड़की को खींचा। लड़की कहती रही कि उसके पास टिकट है, उसने टीटी को टिकट भी दिखाया लेकिन उसने एक नहीं सुनी। टीटी ने लड़की को ट्रेन से उतारा और उसके साथ अभद्रता की। हमें ड्यूटी पर तैनात नशे में धुत टीटी को लेकर सफाई चाहिए। रेलवे से अपील है कि कृपया टीटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल