तेजस्वी यादव हिरासत में, राजभवन मार्च के दौरान RJD का प्रदर्शन

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD ने राजभवन मार्च निकाला। इनकम टैक्स चौराहे पर पहुंचते ही पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारी देने का ऐलान किया और पुलिस की बसों में सवार होने लगे।

RJD ने सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित AK-47 फायरिंग, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, बेरोजगारी और NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Ad.
Ad.

मार्च में शामिल कई कार्यकर्ता हाथों में AK-47 की खिलौना प्रतिकृति, तिरंगा और GEN-Z स्टाइल के पोस्टर लिए नजर आए। पोस्टरों पर निहत्थे छात्रों पर गोली चलाने का विरोध किया गया। प्रदर्शनकारी बिहार सरकार, केंद्र सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

मार्च को देखते हुए पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहे तक भारी पुलिस बल तैनात रहा और कई जगह बैरिकेडिंग की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति की निगरानी करते रहे।

RJD सांसद मनोज कुमार झा भी मार्च में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा पूरे देश में आक्रोशित हैं और बिहार में परीक्षा लीक एक परंपरा बन गई है। उन्होंने बेरोजगारी और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मार्च को जरूरी बताया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल