झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद समेत दो की मौत

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व सांसद और कुख्यात बाहुबली अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात कर प्रयागराज लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अबान अहमद और उसके एक साथी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों में मोहम्मद जैद और उमर सहित तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

Ad.
Ad.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान अहमद और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह भेजा गया था। बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को उनकी बुआ की सुपुर्दगी में रिहा कर दिया गया था। वहीं, अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। बताया जा रहा है कि अबान अपने भाई से मुलाकात कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद अस्पताल और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल