जमुई के बाहुबली नेता गुड्डू यादव पर EOU का बड़ा एक्शन, 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

बिहार में संगठित अपराध और कथित बेनामी संपत्तियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुई के चर्चित बाहुबली नेता और जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव उर्फ गुड्डू राय से जुड़े 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई जमुई और शेखपुरा जिले में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छापेमारी आय से अधिक संपत्ति, वित्तीय अनियमितताओं और संगठित अपराध से अर्जित कथित संपत्तियों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि, अब तक ईओयू की ओर से बरामदगी या जब्ती को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, पटना से पहुंची आर्थिक अपराध इकाई की कई टीमों ने मंगलवार सुबह एक साथ ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले सिकंदरा स्थित गुड्डू यादव के मुख्य आवास पर छापा मारा गया। इसके बाद उनके रिश्तेदारों, करीबियों और सहयोगियों के कई ठिकानों की तलाशी ली गई। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्थानों पर स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बल तैनात किए गए।

Ad.
Ad.

ईओयू की कार्रवाई जमुई शहर, सिकंदरा क्षेत्र, खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव और शेखपुरा जिले के कई परिसरों तक फैली रही। करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची जांच टीम ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंकिंग और वित्तीय रिकॉर्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच की। जांच के दौरान डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जाने की सूचना है।

इस व्यापक कार्रवाई के बाद जमुई और शेखपुरा के प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और ईओयू की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल