गया में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत

गया शहर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय रेलवे के ग्रुप-डी कर्मचारी सुनील कुमार की मौत हो गई। यह हादसा गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सुनील कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक सुनील कुमार गया जिले के खिरयवा गांव के निवासी थे और भारतीय रेलवे में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस चालक की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Ad.
Ad.

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल