कोर्ट में आज होगा फैसला, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाएंगे या नहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू

कोर्ट में आज होगा फैसला, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाएंगे या नहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर जाना है। उन्‍होंने पासपोर्ट रिलीज के लिए सीबीआइ की विशेष अदालत में याचिका दाखिल की है,आपको बता दें, पिछले कई दिनों से लालू यादव की तबीयत खराब चल रही थी। हालांकि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बानी है तब से वे थोड़े एक्टिव दिख रहे हैं। लेकिन, लालू यादव को सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट कराना है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। लालू वहां अपनी बेटी के ही घर पर रहेंगे।

दरअसल, लालू प्रसाद यादव कई बिमारियों से जूझ रहे हैं। उनका किडनी भी अब खराब हो चूका है। इसी सिलसिले में वे सिंगापुर जाना चाहते हैं। लालू चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं। फिलहाल उन्हें बेल मिली है लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। अब जब तक उन्हें उनका पासपोर्ट नहीं मिल जाता है तब तक वे सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट नहीं करा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने सीबीआइ की विशेष अदालत में याचिका दायर कर रखा है। आज इसपर सुनवाई होगी।

तेजस्वी यादव की मौजूदगी में दोनों ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ दो घंटे तक विमर्श किया। नीतीश कुमार के विपक्ष को मजबूत करने के अभियान पर भी लालू की नजर है। दिल्ली जाने से पहले और लौटने पर बिहार सीएम लालू से मिले थे और उन्हें पूरी जानकारी दी थी। अब चिंता आरजेडी सुप्रीमो के स्वास्थ्य को लेकर है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल