केरल के वायनाड में भूस्खलन: छपरा का युवक लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

छपरा/वायनाड: केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद हुए भीषण भूस्खलन में सड़क निर्माण कार्य में जुटे करीब 15 मजदूर मलबे में दब गए। लापता लोगों में बिहार के सारण (छपरा) जिले के तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद इमरान भी शामिल हैं, जो वहां क्रेन चालक के रूप में कार्यरत थे। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क निर्माण स्थल पर आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से कई मजदूर लापता हो गए। बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों की तलाश में जुटा है।

Ad.
Ad.

मोहम्मद इमरान के लापता होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिवार में मातम पसर गया। उनकी पत्नी शबनम खातून गहरे सदमे में हैं, जबकि पिता अब्दुल अंसारी और अन्य परिजन उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। इमरान परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं और उनकी छह महीने की एक बेटी भी है।

Ad.
Ad.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील तिवारी, मुखिया ओम प्रकाश राम, उप सरपंच रामनारायण राम, पैक्स अध्यक्ष रणधीर सिंह और चौकीदार हैदर अली समेत कई लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया। जनप्रतिनिधियों ने बिहार सरकार से केरल सरकार के संपर्क में रहकर खोज अभियान तेज कराने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल