कच्ची दरगाह-बिदुपुर महासेतु के उद्घाटन पर फिलहाल ब्रेक, PM मोदी का प्रस्तावित दौरा टला!

बिहार की महत्वाकांक्षी कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन महासेतु के उद्घाटन को लेकर चल रही तैयारियों पर फिलहाल विराम लग गया है। पिछले करीब 15 दिनों से जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच अब कार्यक्रम स्थल से पंडाल, कुर्सियां, सोफे, कूलर और अन्य सामान हटाए जा रहे हैं। इससे राघोपुर क्षेत्र के लोगों और एनडीए कार्यकर्ताओं में मायूसी का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक, जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राघोपुर पहुंचकर महासेतु का उद्घाटन करने की संभावना थी। इसके लिए जमालपुर में करीब 40 एकड़ क्षेत्र में विशाल वीआईपी पंडाल, पांच हेलीपैड और पार्किंग की व्यवस्था लगभग पूरी कर ली गई थी। हालांकि, पिछले दो दिनों से बांस-बल्ली की घेराबंदी हटाई जा रही है और कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां समेटी जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक कार्यक्रम स्थगित होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, 22.76 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का 99.6 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अप्रैल 2026 में पुल का अंतिम सेगमेंट जोड़कर मुख्य संरचनात्मक कार्य पूरा कर लिया गया था। अब फिनिशिंग, रोड मार्किंग और सुरक्षा संबंधी अंतिम कार्य किए जा रहे हैं।

Ad.
Ad.

करीब ₹4,988.4 करोड़ की लागत से बने इस महासेतु का निर्माण एलएंडटी और कोरियाई कंपनी ‘देबू’ के संयुक्त उपक्रम ने किया है। यह देश के चुनिंदा एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टे तकनीक वाले पुलों में शामिल है और इसकी डिजाइन स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है।

महासेतु शुरू होने के बाद पटना से वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जैसे उत्तर बिहार के जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी कम होने की उम्मीद है। फिलहाल लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उद्घाटन की नई तारीख कब घोषित की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल