उर्स के मौके पर मजार पहुंचे तेजस्वी यादव, बिहार की तरक्की और रोजगार के लिए की दुआ

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उर्स के पावन अवसर पर पटना हाई कोर्ट स्थित मजार पर पहुंचकर पारंपरिक चादरपोशी की। औरंगाबाद में आयोजित जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव पटना पहुंचे और मजार पर मत्था टेका।

Ad.
Ad.

 

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि वे और उनके पिता लालू प्रसाद यादव लंबे समय से हर साल इस मजार पर आकर चादरपोशी करते रहे हैं। उन्होंने इसे अपनी आस्था और वर्षों पुरानी परंपरा बताया।

चादरपोशी के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बिहार की जनता की खुशहाली, राज्य की तरक्की और युवाओं को रोजगार मिलने की प्रार्थना की है। उन्होंने बेरोजगारी खत्म करने, आर्थिक न्याय और सामाजिक समरसता की भी बात कही।

Ad.
Ad.

 

तेजस्वी यादव ने देश की गंगा-जमुनी तहजीब का जिक्र करते हुए कहा कि भारत विभिन्न धर्मों, जातियों, भाषाओं और संस्कृतियों का संगम है। आपसी भाईचारा और सभी समुदायों का सम्मान ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

वहीं, चिराग पासवान द्वारा सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक और जनप्रतिनिधि को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि केवल नेताओं ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, छात्रों और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार का प्रमुख दायित्व है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल