बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा का संगम अब बड़े स्तर पर देखने को मिल रहा है। की आगामी फिल्म का नया भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में अक्षय कुमार पहली बार भोजपुरी क्वीन के साथ देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।
गाने को अभिनव शेखर ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में अक्षय कुमार खादी का कुर्ता, धोती और बिहारी स्टाइल का गमछा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षरा सिंह के साथ उनका डांस और देसी ठुमके फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।
म्यूजिक वीडियो में गांव का माहौल, बड़ा डांस सेट और देसी रंग साफ दिखाई देता है। अक्षय कुमार के एक्सप्रेशन और एनर्जी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि “पुराने अक्षय कुमार” की झलक इस गाने में देखने को मिली है। कुछ फैंस ने इसे आने वाले शादी सीजन का नया एंथम भी बताया।

हालांकि गाने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने डांस स्टेप्स को कमजोर बताया, जबकि कई लोगों ने सवाल उठाया कि अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने में आने की जरूरत क्यों पड़ी। इसके बावजूद अक्षरा सिंह के फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें गाने की जान बताया
यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
@MUSKAN KUMARI





