आज है हरियाली तीज का त्योहार, ऐसे करें व्रत और जानें पूजन विधि

221

हिंदू धर्म में प्रत्येक त्योहार अपना एक विशेष महत्व होता है. प्रत्येक त्योहार अलग-अलग तरीके और विधि-विधान के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। सावन का महीना तो व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने हरियाली तीज आती है,आज यानि 31 जुलाई को देश के विभिन्न हिस्सों में हरियाली तीज मनाई जा रही है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

हरियाली तीज आज यानि 31 जुलाई को मनाई जा रही है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बज कर 51 मिनट तक रहेगा। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन किया जाता है।

हिंदू धर्म में सु​हागिन महिलाओं के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। हरियाली तीज हर महिला के लिए बेहद खास है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र की कामना से व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की इच्छा से पूजा करती हैं। महिलाओं के लिए मायके से सिंधारा भी भेजा जाता है, जिसमें कपड़े व कुछ मीठा होता है। इस दिन महिलाएं सुबह उठकर स्नान आदि कर व्रत कर संकल्प करती हैं। इसके बाद भगवान शिव व माता पार्वती का विधि विधान से पूजन करें और दिन भर निर्जला व्रत करें। अगले दिन प्रदोष काल में व्रत का पारण करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here