आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करने के लिए यह नुस्खे जरूर अपनाएं

244

हमारी आंखें बहुत सी बातों को बयान करती है। लेकिन कभी-कभी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं जो आपकी खूबसूरती को कम करते हैं। आंखों के आसपास बनने वाले डार्क सर्कल बहुत ही वजह से होते हैं। अगर आप ज्यादा चिंता या फिर तनाव में रहते हैं तो भी डार्क सर्कल्स बन जाते हैं। ऐसे में इन्हें दूर करना जरूरी है। वैसे तो बाजार में बहुत से प्रोडक्ट उपलब्ध है। लेकिन कभी-कभी यह ज्यादा असरकारी नहीं होते। सेंसिटिव स्किन वाले ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं कर सकते। आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर डार्क सर्कल को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे।
डार्क सर्कल को दूर करने के लिए कच्चा दूध उपयोगी होता है। कच्चे दूध को फ्रिज में रख दें। उसके बाद आंखों के आसपास लगाएं। इस उपाय को रोजाना करने से आपको फायदा मिलेगा। संतरे के छिलकों को सुखाने उसके बाद पाउडर बना लें। इस पाउडर में गुलाब जल ऐड करके इसे आंखों के आसपास लगाएं। इससे भी आप के डार्क सर्कल धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे खीरे भी डार्क सर्कल दूर करने के लिए फायदेमंद होते हैं। खीरे की स्लाइस काट कर फ्रिज में रख लें। इसे आंखों के ऊपर रखकर रेस्ट करें। रोजाना यह उपाय करने से आपके डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे। टी बैग के उपयोग से भी डार्क सर्कल को दूर किया जा सकता है टी बैग को पानी में भिगोकर फ्रिज में रख दें। इसके बाद ठंडी टीबैग को आंखों पर रखें ऐसा करने से भी डार्क सर्कल में राहत मिलती है।
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here