बिहार : दामाद बना दानव,ससुराल के दो लोगों को मौत के घाट उतारा

बिहार : दामाद बना दानव,ससुराल के दो लोगों को मौत के घाट उतारा

खबर गया से सामने आ रही हैं जहां  एक छोटी सी बात पर दामाद दानव बन गया और पूरा घर बर्बाद कर दिया।अपने ही ससुराल के दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है जबकि तीन लोगों को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना रामपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 स्थित भुंईटोली की है। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी आरोपी दामाद रघु मांझी पिछले दो वर्षों से अपने ससुराल में रह रहा था। सोमवार की देर रात रघु मांझी ने घर में सो रही पत्नी समेत ससुराल के पांच लोगों को निशाना बनाते हुए उनपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की सुबह जब आस पड़ोस के लोगों चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।

मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी रघु मांझी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस कारण से रघु ने इस वारदात को अंजाम दिया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि रघु ने नशे में आकर इस घटना को अंजाम दिया है।

 

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल