SpiceJet की फ्लाइट लेट, परेशान यात्रियों का फूटा गुस्सा; एयरपोर्ट पर स्टाफ को खोजते रहे यात्री, VIDEO आया सामने

SpiceJet की फ्लाइट लेट होने से यात्रियों में बढ़ा आक्रोश, एयरपोर्ट पर स्टाफ को खोजते रहे परेशान यात्री
28 अगस्त को दिल्ली से पटना जाने वाली SpiceJet की फ्लाइट SG-2473 के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक सही जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों में नाराज़गी बढ़ती गई।
परेशान यात्री एयरपोर्ट के अंदर SpiceJet के स्टाफ को ढूंढने लगे, लेकिन काफी देर तक कोई जिम्मेदार स्टाफ नजर नहीं आया। इसके बाद कई यात्रियों ने मिलकर एक स्टाफ सदस्य को घेर लिया और उनसे बार-बार कहा कि “हमें कम से कम सही जानकारी तो दीजिए कि फ्लाइट कब जाएगी।”
यात्रियों का कहना था कि फ्लाइट लेट होने की जानकारी तो मिल रही थी, लेकिन देरी की वजह और आगे का अपडेट स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा था। इसी बात को लेकर एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों में काफी नाराज़गी और हंगामा देखने को मिला।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परेशान यात्री SpiceJet के स्टाफ से जानकारी मांगते नजर आ रहे हैं।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल