दिल्ली के सदर बाजार में 11 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, दर्जी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2026: दिल्ली के सदर बाजार इलाके से 11 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 56 वर्षीय दर्जी मकसूद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
पुलिस के मुताबिक, घटना 16 सितंबर की रात की है। बच्ची रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी दर्जी ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुलाया और वहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ कथित यौन उत्पीड़न किया। 
बच्ची के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामले में उत्तर जिले के महिला थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। 
नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा रही है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल