शैलेश लोढ़ा और ‘टप्पू” का “तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने की ये है बड़ी वजह

लोकप्रिय टेलीविज़न धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा को हाल ही में धारावाहिक में सूत्रधार तारक का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा और टप्पू बनने वाले राज ने अलविदा कह दिया है। ऐसे में अब प्रोडूसर असित मोदी ने इसके पीछे का कारण बताया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में असित मोदी ने खुलकर बात करते हुए शो का नियम बताया, उन्होंने कहा कि सभी एक्टर्स के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट बना हुआ था जिसमें साफ़ था कि शो में काम करने के दौरान कोई भी एक्टर किसी दूसरे सीरियल या प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकता। फिर चाहे महीने में वो 17 दिन फ्री रहे। ऐसे में शैलेश शेमारू के साथ के पोएट्री वाला शो करना चाहते थे।

असित मोदी ने क्लियर किया कि वो एक एक्टर के लिए अपना कॉन्ट्रैक्ट नहीं तोड़ सकते। अगर वो ऐसा करेंगे तो बाकी एक्टर्स भी यही डिमांड कर सकते हैं. इसके बाद शैलेश ने शूटिंग नहीं की, यही वजह रही कि राज अंदकत ने भी शो शो छोड़ दिया। ये भी बताया गया है कि असित मोदी ने अपने किसी भी एक्टर को इंस्टाग्राम रील्स तक बनाने से मना किया हुआ था। इतनी बंदिशों में काम करने के लिए कई एक्टर्स राजी नहीं हुए और शो छोड़ दिया। शैलेश के पोएट्री शो होस्ट करने वाले थे, शो का प्रोमो भी सामने आया था। वहीं राज जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आयेंगे और उसके बाद किसी फिल्म का भी हिस्सा हो सकते हैं।

AT Desk
Author: AT Desk

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल