राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने कहा अगला 24 घंटा बेहद अहम

राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. उनकी सेहत को लेकर आए दिन नए अपडेट सामने आते रहते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. फिलहाल उन्हें आईसीयू में न्यूरोकार्डियोलॉजी विभाग में वेंटिलेटर पर रखा गया है. अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने ब्रेन डेड की खबर को खारिज किया है. इलाज के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम बताए जा रहे हैं.

खबरें हैं कि राजू श्रीवास्तव के इलाज के लिए डॉ एमवी पद्मा श्रीवास्तव को कोलकाता से दिल्ली बुलाया गया है. श्रीवास्तव एम्स में न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर हैं, जो फिलहाल कोलकाता गए थे. उनके जाने के बाद, राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ गई थी जिसकी वजह से उनको फौरन वापस दिल्ली बुलाया गया है.

जब से राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है, उनके प्रशंसक और करीबी उनके स्वास्थ्य के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं. इस बीच जॉनी लीवर और नरेंद्र बेदी कल एम्स अस्पताल पहुंचे और कॉमेडियन का हालचाल लिया, और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की,

AT Desk
Author: AT Desk

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल