देर रात 12:42 बजे EVM सीलिंग का संदेश, बांकीपुर विधानसभा में अभ्यर्थियों को तत्काल वज्रगृह पहुंचने का निर्देश

 

पटना: 182- बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद देर रात चुनावी गतिविधियां जारी रहीं। रात 12:42 बजे निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक व्हाट्सएप समूह में सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत अभिकर्ताओं को संदेश भेजकर सूचित किया गया कि अगले आधे घंटे के भीतर बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित वज्रगृह में EVM की सीलिंग की जाएगी।

संदेश में सभी अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं से सीलिंग की प्रक्रिया के दौरान अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया, ताकि चुनाव आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।

देर रात भेजे गए इस संदेश के बाद कई अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों को तत्काल वज्रगृह के लिए रवाना होना पड़ा। चुनावी प्रक्रिया के तहत EVM की सुरक्षा और सीलिंग एक महत्वपूर्ण चरण माना जाता है, जिसमें प्रत्याशी या उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं।

आदेशानुसार
निर्वाची पदाधिकारी
182 – बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल