एक ओर बेटी चढ़ी दहेज की बेदी पर ससुराल वालों में डूबने की वजह से मौत का कारण बताया बताया है।

कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा में करीब तीन माह पहले ब्याही गई रोहित कुमार महतो की पत्नी रूपा कुमारी (21 वर्ष) की शुक्रवार को दहेज कि माँग के चलते रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

ससुराल वालों में डूबने की वजह से मौत का कारण बताया बताया है।

वहीं, मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए इस बाबत कसमार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतका के पिता सीताराम महतो द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह रामगढ़ जिला के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंगावार (भरेचनगर) का निवासी है।

उनकी बेटी की शादी 9 मई 2022 को मंजूरा निवासी भागीरथ महतो के पुत्र रोहित कुमार महतो के साथ धूमधाम से हुई थी।

शादी के कुछ दिनों बाद ही रोहित व परिवार के अन्य सदस्य दहेज की मांग को करने लगे।

मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी।

इससे तंग आकर बेटी मायके लौट गई थी। लेकिन 15 दिनों पहले रोहित उनके घर आया और रूपा को जबरजस्ती अपने साथ लेकर अपने घर चला गया।

उसके बाद पुनः दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को रूपा की हत्या कर उसके शव को कुआं में डाल दिया गया ।

मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने उन्हें घटना की जानकारी भी नहीं दी।

मंजूरा के मुखिया से जानकारी मिलने के बाद वे लोग भागे-भागे बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा कि उस् का शव कुआं के बाहर पड़ा हुआ है।

मायके वालों ने कहा कि बेटी के ससुराल वाले कुआं में गिरकर मौत होने की बात कह रहे हैं, जबकि बेटी के नाक से ब्लड निकला हुआ था और कुआं पानी से लबालब भरा हुआ था।

मृतका के मायके वालों ने सवाल उठाया है कि अगर पानी से भरे कुंवे में डूबने से मौत होती तो नाक से ब्लड नहीं निकलता?

मृतका के पिता ने रूपा के पति रोहित महतो, देवर मोहित महतो, ससुर भागीरथ महतो एवं सास सावित्री देवी पर बेटी को मारकर कुआं में डाल देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतका के मायके वालों ने बताया कि रूपा इंटर तक पढ़ी-लिखी हुई थी।

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही रोहित उसे पसंद करने लगा और शादी का प्रस्ताव दिया था।

मृतका के परिजनों ने कहा कि धूमधाम से दोनों की शादी कराई गई थी, लेकिन किसे पता था कि शादी के तीन महीने बाद ही उसकी बेटी के साथ ऐसी घटना घटित होगी?

इधर, कसमार थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Bokaro

AT Desk
Author: AT Desk

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल