पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों मोकामा विधायक अनंत सिंह का एक चर्चित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसी बीच राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती ने अनंत सिंह की मिमिक्री कर लोगों का ध्यान खींचा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
वीडियो में मीसा भारती भोजपुरी अंदाज में अनंत सिंह की नकल करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ”आजकल सोशल मीडिया पर बहुत चीजें वायरल हो रही हैं। उसमें एक नेता हैं, एक कलाकार को बोल रहे थे- ‘ए गुंजन!”’
मीसा भारती के इतना कहते ही वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। खुद मीसा भारती भी अपनी बात पर हंस पड़ती हैं।
इसके बाद उन्होंने अनंत सिंह की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा, ”वो जेडीयू (JDU) के नेता थे। अभी पता नहीं किस दल में जाएंगे या नहीं जाएंगे, हमको नहीं पता है। लेकिन हम आरजेडी से हैं। हम लोग बोलेंगे- ‘ए चंदन! ए चंदन! कोनो दिक्कत नइखे ना।”’
मीसा भारती के इस भोजपुरी अंदाज और अनंत सिंह की मिमिक्री वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बिहार की राजनीति में इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच खूब बातचीत हो रही है।
ASIAN TIMES
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






