मोदीनगर में गांजा तस्करी का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार; 9 किलो गांजा बरामद

मोदीनगर में गांजा तस्करी का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार; 9 किलो से अधिक गांजा बरामद

मोदीनगर, गाजियाबाद: दिल्ली से गांजा लाकर ग्रामीण इलाकों में बेचने वाले दो सगे भाइयों को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 9 किलो 6 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ दुनेश और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। दोनों हापुड़ जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को भोजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते गांजे की खेप मोदीनगर की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया।

इस दौरान पुलिस ने मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 9 किलो 6 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान दिनेश उर्फ दुनेश और पुष्पेंद्र के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, दोनों आपस में सगे भाई हैं और हापुड़ जिले के गांव हैदरनगर नगोला के निवासी हैं।

दिल्ली से सस्ते दाम पर खरीदते थे गांजा

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दिल्ली से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राह चलते लोगों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में महंगे दाम पर बेचते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसीपी मोदीनगर के अनुसार, सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गांजे की खेप भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल