ASIAN TIMES
बिहार | राजनीतिक खबर
पटना |
बिहार की राजनीति में एक नई तस्वीर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह रही कि इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता रोहिणी आचार्य भी मौजूद थीं।
दरअसल, यह मुलाकात आर.के. सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा के दौरान हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात की और कुछ देर बातचीत भी की।
एक मंच पर तीन राजनीतिक चेहरे
एक तरफ बिहार की सत्ता का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दूसरी तरफ जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और तीसरी तरफ राजद नेता रोहिणी आचार्य की मौजूदगी ने इस मुलाकात को चर्चा का विषय बना दिया।
क्या बिहार की राजनीति में कुछ नया होने वाला है?
इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इसे किसी राजनीतिक गठबंधन या रणनीतिक समझौते से जोड़ने का फिलहाल कोई आधिकारिक आधार सामने नहीं आया है।
बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में क्या कोई नया घटनाक्रम देखने को मिलेगा, यह देखना
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)






