जितेंद्र फौजदार बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, फतेहपुर सीकरी में कार्यकर्ताओं में खुशी

जितेंद्र फौजदार बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,

 

भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता फौजदार कभी नहीं हुए दलबदलू

फतेहपुर सीकरी । विधानसभा फतेहपुर सीकरी में करीब चार दशक से सक्रिय राजनीति में भागीदारी कर रहे जितेंद्र फौजदार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं मैं खुशी है ।
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ सिपाही के रूप में श्री फौजदार ने कभी भी अन्य नेताओं की तरह पार्टी नहीं बदली , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज सेवा से शुरू हुआ सफर राजनीति में युवा ,व्यापारी, किसान,गरीब मजदूर की पसंद है ।
सन 2004 में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिलाअध्यक्ष के रूप में श्री फौजदार ने आगरा जिले की कमान संभालने के बाद सन 2012 में विधानसभा फतेहपुर सीकरी से विधायक का चुनाव लड़ा पूरी विधानसभा ग्रामीणों ने उनका जोशीला स्वागत किया , लेकिन भाजपा में स्व कल्याण सिंह के साथ नहीं होने,अपने ही पार्टी के भितरघातियों की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा , 2027 के लिए फिर से वह पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं , भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा फौजदार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर ग्रह नगर फतेहपुर सीकरी के ग्रामीणों ने प्रदेशअध्यक्ष भाजपा का आभार प्रकट किया है ।

फौजदार के पुत्र भी संघ व विहिप में कर रहे सेवा

श्री फौजदार के बड़े पुत्र आदित्य फौजदार विश्व हिंदू परिषद के जिलाअध्यक्ष रहे हैं अब प्रदेश में वह बजरंग दल विहिप का कार्य देख रहे हैं वहीं छोटे पुत्र अभिषेक फौजदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहजिला कार्यवाह रहे हैं अब विभाग के सह प्रचार प्रमुख के रूप में समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल